छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ में दो मुख्य अभियंताओं सहित सात अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
दीर्घ सेवाकाल के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित, अधिकारियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ में आयोजित सेवानिवृत्ति विदाई समारोह में दो मुख्य अभियंताओं सहित सात अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस.के. कटियार तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित किया।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के मुख्यालय सेवा भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अभियंता श्री राजेन्द्र कुमार साव एवं श्री आशुतोष देवांगन सहित सात अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। प्रबंध निदेशक श्री एस.के. कटियार ने कहा कि संस्था की प्रगति में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए उनके अनुभवों को संस्था की अमूल्य धरोहर बताया।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री राजेन्द्र कुमार साव एवं श्री आशुतोष देवांगन ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने कंपनी प्रबंधन, वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पावर कंपनी में कार्य करना उनके जीवन का गौरवपूर्ण अध्याय रहा है।
समारोह में कार्यपालक निदेशक श्री एम.एस. कंवर, श्री सी.एल. नेताम, श्री संदीप मोदी एवं श्री संजय शुक्ला सहित मुख्य अभियंता श्री गिरीश गुप्ता, श्री सुभाष शर्मा, श्री एच.एन. कोसरिया तथा श्री रोहित डहरवाल सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा भी सेवा भवन में सेवानिवृत्ति विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पाँच अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए उनके समर्पित सेवाभाव की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
सम्मानित होने वालों में श्री राजेश देवांगन (निज सचिव), श्री श्रीकांत तिवारी (निज सचिव), श्री अमरोज कुमार मसीह (वरिष्ठ पर्यवेक्षक, परीक्षण), श्री कमल नारायण वर्मा (सिविल परिचारक श्रेणी-एक) सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। समारोह में कार्यपालक निदेशक श्री के.एस. मनोठिया, श्री एम.एस. चौहान, श्री संजय पटेल एवं श्री वी.के. दीक्षित सहित मुख्य अभियंता श्री के.बी. पात्रे, श्री अब्राहम वर्गीस, श्रीमती रश्मि वर्मा तथा श्री प्रसन्ना गोसावी भी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ द्वारा आयोजित यह विदाई समारोह सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति के सम्मान का प्रतीक बना, जिसमें वर्षों तक संस्थान को अपनी सेवाएँ देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के योगदान को पूरे सम्मान और आत्मीयता के साथ याद किया गया।
प्रदीप मिश्रा
संपादक, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


