नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अड्डेबाजी, नशाखोरी और वारंटियों समेत 11 आरोपी न्यायालय भेजे गए – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अड्डेबाजी, नशाखोरी और वारंटियों समेत 11 आरोपी न्यायालय भेजे गए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान, आठ लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और तीन फरार वारंटी गिरफ्तार।

बिलासपुर ACGN :- बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अड्डेबाजी, नशाखोरी, मारपीट और फरार वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। अभियान के दौरान कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के बाद कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों ने थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों एवं चिन्हित अड्डेबाजी वाले क्षेत्रों में लगातार जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान सार्वजनिक शांति भंग करने, नशाखोरी और मारपीट जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए आठ आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई, वहीं लंबे समय से फरार तीन वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। सभी आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
सिरगिट्टी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशाखोरी, अड्डेबाजी या कानून व्यवस्था भंग करने जैसी गतिविधियों में शामिल हो तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई में शामिल आरोपी :
नशाखोरी के आरोपी
शेख अयान, पिता शेख अली, उम्र 18 वर्ष, निवासी कारगिल चौक, तिफरा।
उज्जवल कौशिक, पिता संतोष, उम्र 19 वर्ष, निवासी राम मंदिर के पास, तिफरा।
अड्डेबाजी के आरोपी
राकेश साहू, पिता विष्णु साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी शनि मंदिर के पास, तिफरा।
विकास दास मानिकपुरी, पिता जगेश्वर दास, उम्र 19 वर्ष, निवासी यादव मोहल्ला, राम मंदिर के पास।
चन्द्र प्रकाश साहू, पिता संतोष कुमार, उम्र 38 वर्ष, निवासी शनि देव मंदिर के पास, तिफरा।
मारपीट के आरोपी
विशाल रात्रे, पिता प्रेमलाल रात्रे, उम्र 23 वर्ष, निवासी नगपुरा, सिरगिट्टी।
प्रवीण रात्रे, पिता संजय रात्रे, उम्र 19 वर्ष, निवासी सतनामी मोहल्ला, नगपुरा।
अशोक उर्फ पुकलू देवार, पिता टिबलू देवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी देवार मोहल्ला, सिरगिट्टी।
गिरफ्तार वारंटी
अमन श्रीवास, पिता संजय श्रीवास, उम्र 29 वर्ष, निवासी नयापारा, सिरगिट्टी।
गणेश यादव, पिता मनहरण यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी दैहान चौक, सिरगिट्टी।
संतोष दुबे, पिता स्व. भगवती प्रसाद, उम्र 45 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, सिरगिट्टी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now