नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भटगांव 1/2 खदान के सीटीओ को लेकर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े से मिला मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भटगांव 1/2 खदान के सीटीओ को लेकर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े से मिला मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

सीटीओ नहीं मिलने से खदान संचालन पर संकट की आशंका, मजदूर संघ ने हजारों कर्मचारियों के भविष्य को लेकर जताई चिंता।

सूरजपुर ACGN :- एसईसीएल के भटगांव क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े से शिष्टाचार भेंट कर भटगांव 1/2 भूमिगत खदान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से खदान के लिए सीटीओ (संचालन की सहमति) नहीं मिलने से उत्पन्न हो रही स्थिति की ओर मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि भटगांव 1/2 भूमिगत खदान को अब तक सीटीओ प्राप्त नहीं होने के कारण खदान के संचालन पर संकट की स्थिति बन सकती है। यदि समय रहते आवश्यक अनुमति नहीं मिली तो इसका सीधा असर हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों की आजीविका पर पड़ सकता है। मजदूर संघ ने इस विषय को गंभीर बताते हुए शासन स्तर पर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया, ताकि खदान को शीघ्र संचालन की अनुमति मिल सके और उत्पादन कार्य बिना किसी बाधा के जारी रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भटगांव क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और स्थानीय लोगों का रोजगार काफी हद तक इस खदान पर निर्भर है। ऐसे में समय पर सीटीओ मिलना अत्यंत आवश्यक है। संगठन ने मंत्री से इस दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।
कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि मामले में नियमानुसार आवश्यक सहयोग एवं सकारात्मक पहल की जाएगी, ताकि कर्मचारियों के हित प्रभावित न हों और वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप समाधान निकाला जा सके।
इस अवसर पर भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिलीप कुमार मंडल, शिवराम सिंह, अशोक गुप्ता, हरेंद्र सिंह, जगरनाथ शर्मा, अभिषेक मंडल (गोल्डी), सौरव कुमार, उमेश रजवाड़े, योगेंद्र सिंह, मानिकचंद सिंह, उमेश कुमार रजवाड़े, रामेश्वर प्रसाद एवं राजेंद्र पटेल उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now