नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बंद दरवाजों के पीछे छिपा था काला राज, रायगढ़ पुलिस की एक साथ दो ठिकानों पर बड़ी रेड – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बंद दरवाजों के पीछे छिपा था काला राज, रायगढ़ पुलिस की एक साथ दो ठिकानों पर बड़ी रेड

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 981711, 930 394 8009
संवाददाता – Sanjay jethwani

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं समेत चार आरोपी गिरफ्तार

लालटंकी और मिट्ठूमुड़ा में संयुक्त कार्रवाई, दो नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया गया; अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज।

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस ने शहर में अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।

थाना साइबर, कोतवाली और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने लालटंकी और मिट्ठूमुड़ा क्षेत्र में संचालित दो कथित देह व्यापार के अड्डों का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान दो नाबालिग बालिकाओं को संरक्षण में लेकर काउंसलिंग के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।


पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई लालटंकी दानीपारा स्थित एक मकान में की गई, जहां मुखबिर की सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से पाइंटर ग्राहक भेजकर छापेमारी की गई। मौके से संचालिका लक्ष्मी शर्मा और ग्राहक ऋषभ शर्मा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने नकद राशि, मोबाइल फोन तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। जांच के दौरान दो नाबालिग बालिकाएं भी वहां मिलीं, जिन्हें तत्काल संरक्षण में लिया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धाराओं 3, 4 एवं 5 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 14 के तहत अपराध दर्ज किया गया।


दूसरी कार्रवाई थाना जूटमिल क्षेत्र के मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक स्थित एक मकान में की गई। यहां भी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पाइंटर ग्राहक भेजकर छापेमारी की। मौके से संचालिका सुनीता मेहर और ग्राहक अभय सिंह को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने भी पुलिस को बताया कि उन्हें देह व्यापार के उद्देश्य से बुलाया गया था। इस मामले में भी आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही पीड़ित नाबालिगों को आवश्यक संरक्षण एवं परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।

श्री अनिल कुमार सोनी
एडिशनल एसपी रायगढ़


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के शोषण से जुड़े अपराधों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या गिरोह को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
रायगढ़ पुलिस ने कहा है कि जिले में महिलाओं और बच्चों के शोषण, अनैतिक गतिविधियों तथा संगठित अपराधों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सघन और प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
संपादक, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ — देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now