नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने सूरजपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने सूरजपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता : संतोष यादव

अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और जनता को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई थाना व चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए।

सूरजपुर, ACGN :- सूरजपुर जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी तबादला सूची के तहत 15 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक तथा सहायक उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिसिंग और अधिक सशक्त होगी तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक अलरिक लकड़ा को थाना प्रभारी सूरजपुर, फर्डिनांड कुजूर को थाना प्रभारी ओड़गी तथा कपेश्वरी कुंतले एक्का को थाना प्रभारी विश्रामपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपनिरीक्षक प्रदीप रिछार को प्रेमनगर, अमित गुप्ता को जयनगर, मनोज कुमार सिंह को बरबसपुर चौकी, सरफराज अहमद को झिलमिली, विराट विश्व को रामानुजनगर तथा मनोज सिंह को विश्रामपुर में नई पदस्थापना दी गई है।
इसके अलावा सहायक उपनिरीक्षक संजय यादव को कुदरगढ़ चौकी, आलोक सोनी को झिलमिली, कृष्ण कुमार सिंह को रामानुजनगर, मनोज पोर्ते को सूरजपुर, माधव सिंह को प्रतापपुर तथा जगनारायण साहू को विश्रामपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में बेहतर कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम, जनता की शिकायतों के त्वरित निराकरण तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदस्थ अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जल्द ही कार्यभार संभालेंगे, जिससे पुलिस व्यवस्था को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।

प्रदीप मिश्रा
संपादक, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
“देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल ‘अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़’ — हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now