नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए आयोग प्रतिबद्ध : डॉ. ममता साहू – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए आयोग प्रतिबद्ध : डॉ. ममता साहू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

भाजपा नेता टीकाराम साहू ने राज्य महिला आयोग अध्यक्ष से की सौजन्य भेंट, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

By ACGN | 7647981711, 9303948009

रायपुर, 30 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू से भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला कार्यकारिणी सदस्य टीकाराम साहू ने शताब्दी नगर स्थित उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा, बालिकाओं की शिक्षा तथा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
भेंट के दौरान टीकाराम साहू ने राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आयोग समाज में महिलाओं को न्याय दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने कहा कि महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और महिला अधिकारों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में आयोग त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
डॉ. साहू ने मीडिया से भी अपील करते हुए कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी संरक्षण और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने में सकारात्मक भूमिका निभाई जाए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग और सशक्त बन सकें।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय समाचार प्रसारण केन्द्र की ओर से महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित एवं प्रसारित करने तथा आयोग की जनहितकारी गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर अरविन्द तिवारी, गुलशन साहू एवं हिमांशु साहू भी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
संपादक, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़, हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now