सावन की पहली सुबह शिवमय कोरबा, जयसिंह अग्रवाल ने दी शिवभक्तों को शुभकामनाएं
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
पूर्व मंत्री ने भगवान शिव से कोरबावासियों के सुख, समृद्धि, प्रगति और दीर्घायु की कामना की
कोरबा ACGN:- सावन के पावन महीने के प्रथम दिन पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा सहित प्रदेश के सभी शिवभक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सावन का महीना हिंदू धर्म में भगवान शिव को समर्पित माना जाता है और इस पूरे महीने शिव आराधना का विशेष महत्व रहता है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि भगवान शिव की महिमा का वर्णन धार्मिक ग्रंथों और शास्त्रों में विस्तार से मिलता है। सावन के महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक की विशेष धार्मिक मान्यता है। श्रद्धालु पूरे महीने भगवान शिव की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।
उन्होंने कहा कि सावन का महीना आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का पर्व है। इस दौरान मंदिरों में भगवान शिव के जयकारे गूंजते हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं।
पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को सावन के पावन महीने की शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव से सभी के जीवन में सुख, शांति, उन्नति, प्रगति, वैभव, ऐश्वर्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने सभी नागरिकों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की भी प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे और सावन का यह पवित्र महीना प्रत्येक परिवार के जीवन में खुशहाली एवं सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


