सड़कों पर कौन चला रहा था नाबालिगों की रफ्तार? पुलिस की कार्रवाई ने खोले कई राज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 11 नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई, अभिभावकों को भी दी गई कड़ी चेतावनी
कोरबा ACGN:- शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ते दोपहिया वाहनों के पीछे जब पुलिस की नजर गई तो चौंकाने वाला सच सामने आया। विशेष जांच अभियान के दौरान 11 नाबालिग मोटरसाइकिल और स्कूटी चलाते हुए पकड़े गए। इसके बाद कोरबा यातायात पुलिस ने सभी के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल ₹22,000 का समन शुल्क अधिरोपित किया।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में संचालित “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से लगातार वाहन जांच और जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर विशेष जांच अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने ऐसे 11 नाबालिगों को वाहन चलाते हुए पकड़ा, जो कानून के अनुसार वाहन चलाने के पात्र नहीं थे। पुलिस ने न केवल चालानी कार्रवाई की, बल्कि उनके अभिभावकों को भी सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में नाबालिगों को किसी भी प्रकार का मोटर वाहन नहीं सौंपने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने की समझाइश दी।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण भी है। ऐसे मामलों में जागरूकता और सख्त वैधानिक कार्रवाई दोनों समान रूप से आवश्यक हैं। इसी कारण आगे भी जिलेभर में इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें तथा सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। सड़क सुरक्षा तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नियमों का पालन करे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


