नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 3 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओड़िशा प्रवास प्रस्तावित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

3 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओड़िशा प्रवास प्रस्तावित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओड़िशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- स्वामी बिजयानंद जी महाराज, ओड़िशा ब्यूरो

गंजाम जिले के प्रसिद्ध मां कधुनी देवी मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना, प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं

भुवनेश्वर ACGN:- महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 3 अगस्त 2026 को ओड़िशा के गंजाम जिले के दौरे पर रहेंगी। अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति शानखेमुंडी प्रखंड के टी गोबिंदपुर पंचायत अंतर्गत तप्तपानी के निकट स्थित प्रसिद्ध मां कधुनी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
राष्ट्रपति के आगमन को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, सड़क मरम्मत तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि राष्ट्रपति का कार्यक्रम पूरी गरिमा, सुव्यवस्थित व्यवस्था और सुरक्षा के साथ संपन्न हो।
जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति के दौरे से पहले मंदिर परिसर की व्यापक सफाई कराई जा रही है। ब्रह्मपुर उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाया जा रहा है।
इसके साथ ही मंदिर तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है ताकि राष्ट्रपति का दौरा सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now