आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं पर पर्यवेक्षक कोरबा (शहरी) की पैनी नजर, केंदईखार क्षेत्र में किया औचक निरीक्षण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN: 7647981711, 9303948009
जमनीपाली सेक्टर के लाटाखार, केंदईखार आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
कोरबा जिले के केंदई क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पर्यवेक्षक कोरबा (शहरी) संगीता कोरम द्वारा लगातार क्षेत्रीय निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को जमनीपाली सेक्टर के अंतर्गत संचालित लाटाखार-1, लाटाखार-2 एवं केंदईखार आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं संचालन व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती कोरम ने केंद्रों में बच्चों की नियमित उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, स्वच्छता व्यवस्था, शैक्षणिक गतिविधियों, अभिलेख संधारण तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली कड़ी हैं। इसलिए प्रत्येक केंद्र का नियमित संचालन, साफ-सफाई, समय पर पोषण आहार वितरण तथा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास से जुड़ी गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

पर्यवेक्षक कोरबा (शहरी) ने केंद्रों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से समुदाय से संपर्क बनाए रखें।
जिला प्रशासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों की गुणवत्ता एवं सेवाओं में निरंतर सुधार के उद्देश्य से इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल “अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़”।
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
संपर्क: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


