कॉमनवेल्थ में चमका छत्तीसगढ़, ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया प्रदेश का मान, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी हार्दिक बधाई
रायपुर ACGN:- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ की होनहार वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने रजत पदक जीतकर पूरे प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा का विषय है।
मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्नैच में 88 किलोग्राम, क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम तथा कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। यह उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन, समर्पण और अटूट आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना अपने आप में गौरव की बात होती है और उस मंच पर पदक जीतना पूरे प्रदेश के लिए सम्मान का क्षण है।
उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं में विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने की पूरी क्षमता है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने जिस लगन और परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है, वह प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। खेलों में लगातार मिल रही सफलताएं यह दर्शाती हैं कि प्रदेश की युवा प्रतिभाओं में असीम संभावनाएं हैं। राज्य सरकार भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे आने वाले समय में प्रदेश के और अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकें।
श्री अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि ज्ञानेश्वरी यादव भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत और छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्णिम उपलब्धियां अर्जित करेंगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव का यह रजत पदक प्रदेश के हजारों युवा खिलाड़ियों के लिए नई प्रेरणा बनेगा और उन्हें देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


