नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘गौरव पथ’ या गड्ढों का साम्राज्य? करोड़ों की स्वीकृति के बाद भी सड़क बदहाल, जनता पूछ रही, आखिर जिम्मेदार कौन? – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

‘गौरव पथ’ या गड्ढों का साम्राज्य? करोड़ों की स्वीकृति के बाद भी सड़क बदहाल, जनता पूछ रही, आखिर जिम्मेदार कौन?

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

गांधी चौक से पीपरमार चौक तक आधा किलोमीटर सड़क बनी लोगों की सबसे बड़ी परेशानी, बरसात में कीचड़ और गड्ढों ने बढ़ाया दुर्घटनाओं का खतरा, स्वीकृत राशि के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर उठे सवाल।

रायगढ़ ACGN:- धरमजयगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र की गांधी चौक से पीपरमार चौक तक की सड़क आज विकास के दावों और जमीनी हकीकत के बीच का सबसे बड़ा अंतर दिखा रही है। जिस मार्ग को कभी नगर की पहचान और “गौरव पथ” बताया गया था, आज वही सड़क बड़े-बड़े गड्ढों, कीचड़ और जलभराव से इस कदर बदहाल हो चुकी है कि राहगीरों के लिए हर दिन सफर किसी परीक्षा से कम नहीं रह गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस मार्ग की स्थिति अब केवल असुविधा का विषय नहीं, बल्कि जनसुरक्षा का गंभीर प्रश्न बन चुकी है।


बरसात के मौसम में सड़क पूरी तरह दलदल में बदल जाती है। गहरे गड्ढों में भरा पानी दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण देता दिखाई देता है। दोपहिया वाहन चालक फिसल रहे हैं, चारपहिया वाहन हिचकोले खाते हुए गुजर रहे हैं और स्कूली बच्चे, कॉलेज के विद्यार्थी, महिलाएं तथा बुजुर्ग हर दिन जोखिम उठाकर इस मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार लोग गिरकर घायल भी हुए हैं, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं हो पाया।


स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए बरसात शुरू होने से कई महीने पहले ही राशि स्वीकृत हो चुकी थी, लेकिन आज तक निर्माण कार्य धरातल पर दिखाई नहीं देता। लोगों का सवाल है कि जब धन उपलब्ध है तो आखिर निर्माण कार्य शुरू क्यों नहीं हुआ। यदि समय रहते सड़क बना दी जाती तो आज हजारों नागरिकों को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
क्षेत्र के लोगों का यह भी आरोप है कि जब भी कोई मंत्री, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अथवा वीआईपी हेलीकॉप्टर से कॉलेज परिसर में किसी कार्यक्रम में पहुंचते हैं, तब गांधी चौक से कॉलेज रोड तक रातों-रात कुछ ट्रिप गिट्टी और बजरी डालकर सड़क को अस्थायी रूप से चलने लायक बना दिया जाता है। कार्यक्रम समाप्त होते ही वही सड़क फिर अपने पुराने हाल पर छोड़ दी जाती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि आम जनता के लिए भी उतनी ही गंभीरता दिखाई जाती, जितनी वीआईपी दौरों के समय दिखाई जाती है, तो शायद आज यह सड़क बदहाली की प्रतीक नहीं बनती।
लोगों का कहना है कि नगर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। इसके बावजूद वर्षों से स्थायी निर्माण नहीं होना कई सवाल खड़े करता है। नागरिकों ने मांग की है कि संबंधित विभाग और नगर पंचायत तत्काल निर्माण कार्य शुरू कर लोगों को राहत दें तथा यदि किसी कारणवश कार्य में देरी हुई है तो उसका कारण भी सार्वजनिक किया जाए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास केवल घोषणाओं और शिलान्यास तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसका लाभ आम नागरिकों को सड़क पर दिखाई देना चाहिए। यदि करोड़ों रुपये की स्वीकृति के बाद भी लोग गड्ढों और कीचड़ में चलने को मजबूर हैं तो स्वाभाविक रूप से जवाबदेही तय होना आवश्यक है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ तो जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन की स्थिति बन सकती है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now