नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गुढ़ियारी में पुलिस का सघन फ्लैग मार्च, अपराधियों को चेतावनी और आमजन को सुरक्षा का भरोसा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गुढ़ियारी में पुलिस का सघन फ्लैग मार्च, अपराधियों को चेतावनी और आमजन को सुरक्षा का भरोसा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

उत्तर जोन पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर संदिग्धों की जांच की, विभिन्न कानूनों के तहत 51 मामलों में कार्रवाई।

रायपुर ACGN:- पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में विशेष सघन पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप ने किया।
अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पांडे तथा सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, गली-मोहल्लों, बाजारों, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों एवं आदतन बदमाशों के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बनाए रखने, नियमित एवं प्रभावी गश्त करने तथा अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


विशेष अभियान के दौरान प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत उरला थाना क्षेत्र में 5, गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में 2 तथा खम्हारडीह थाना क्षेत्र में 1 प्रकरण सहित कुल 8 मामलों में कार्रवाई की गई। इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत 35 तथा कोटपा अधिनियम के तहत 8 मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 51 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई की गई।


फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्व की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now