नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पेपर लीक पर सरकार सख्त , कठोर कानून से छात्रों के भविष्य को मिलेगी सुरक्षा : मंत्री राजेश अग्रवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पेपर लीक पर सरकार सख्त , कठोर कानून से छात्रों के भविष्य को मिलेगी सुरक्षा : मंत्री राजेश अग्रवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711 | 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

अंबिकापुर ACGN। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री तथा अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार कड़े कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से सख्त कानूनी प्रावधान लागू किए गए हैं, जिससे देशभर के लाखों विद्यार्थियों का विश्वास और मजबूत होगा।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार का स्पष्ट संदेश है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें सख्त सजा दिलाई जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार का अपराध करने का साहस न कर सके।
उन्होंने बताया कि परीक्षा संबंधी मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था भी की जा रही है। इससे पेपर लीक जैसे मामलों की जल्द सुनवाई होगी और दोषियों को शीघ्र दंड मिल सकेगा। उनका कहना है कि इस व्यवस्था से भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता बनी रहेगी तथा ईमानदारी और मेहनत के बल पर तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। सरकार ऐसी पारदर्शी, विश्वसनीय और जवाबदेह परीक्षा प्रणाली विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें योग्य और प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को उनकी मेहनत के आधार पर अवसर मिले तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता के लिए कोई स्थान न हो।
राजेश अग्रवाल ने कहा कि पेपर लीक जैसे अपराधों पर सख्ती, दोषियों के खिलाफ कठोर दंड और त्वरित न्याय की व्यवस्था यह दर्शाती है कि केंद्र सरकार विद्यार्थियों के अधिकारों और उनके भविष्य की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन कदमों से प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता और पारदर्शिता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
अंत में मंत्री ने प्रदेश के विद्यार्थियों और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे पूरी लगन, ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ अपनी तैयारी जारी रखें। सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है, ताकि देश के प्रत्येक मेहनती युवा को उसकी योग्यता के अनुरूप अवसर मिल सके।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल “अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़”
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now