गांव में हथियार लहराकर कौन फैला रहा था दहशत? पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
लोहे का कट्टा और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल।
रायगढ़ ACGN:- जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कट्टा और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों को धमकाने तथा दहशत फैलाने वाले आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का कट्टा तथा तीर-धनुष जब्त किया गया है। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
रायगढ़ ACGN:- पुलिस के अनुसार 25 जुलाई 2026 की दोपहर ग्राम बरौनाकुंडा के एक ग्रामीण ने थाना घरघोड़ा पहुंचकर सूचना दी कि गांव का विद्याधर अगरिया लोहे का कट्टा और तीर-धनुष लेकर गली में आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।
पुलिस टीम जब गवाहों के साथ आरोपी के घर के पास पहुंची तो विद्याधर अगरिया पुलिस को देखकर और अधिक उग्र हो गया। वह हाथ में हथियार लहराते हुए पुलिस और आसपास मौजूद लोगों को धमकाने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संयम, सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी की घेराबंदी की और बिना किसी अप्रिय घटना के उसे काबू में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विद्याधर अगरिया (33 वर्ष), पिता रतिराम अगरिया, निवासी ग्राम बरौनाकुंडा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे का कट्टा तथा तीर-धनुष बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना घरघोड़ा में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई डेविड टोप्पो, आरक्षक बसंत तिर्की एवं आरक्षक उधोराम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। घरघोड़ा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


