नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पीएम के फैसलों और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने से विपक्ष का एजेंडा बेनकाब : गोपाल मोदी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पीएम के फैसलों और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने से विपक्ष का एजेंडा बेनकाब : गोपाल मोदी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले – प्रधानमंत्री के निर्णायक कदमों से छात्रों के हित सुरक्षित होंगे, विपक्ष पर लगाया भ्रम और अराजकता फैलाने का आरोप।

कोरबा, 25 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने नीट परीक्षा विवाद के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित कदमों तथा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने के घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस और ‘इण्डी गठबंधन’ पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हालिया घटनाओं ने विपक्ष के राजनीतिक चरित्र को उजागर कर दिया है और यह स्पष्ट हो गया है कि उनका उद्देश्य समाधान नहीं, बल्कि देश में भ्रम और अराजकता का माहौल बनाना था।
गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छात्रों और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ऐतिहासिक एवं निर्णायक पहल की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने परीक्षा से जुड़े अपराधों के मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक न्यायालयों के गठन की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। साथ ही पेपर लीक जैसे अपराधों में शामिल दोषियों के लिए 5 से 10 वर्ष तक के कठोर कारावास, सख्त जमानत प्रावधान तथा दोषी पाए जाने वाले कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सहित नए कानूनी प्रावधान तैयार किए जा रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की संवेदनशीलता और सकारात्मक पहल के बाद केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने भी सरकार के आश्वासन पर विश्वास जताते हुए अपना अनशन समाप्त किया। उनके अनुसार यह इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
गोपाल मोदी ने कांग्रेस और ‘इण्डी गठबंधन’ पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष को छात्रों के भविष्य से कोई सरोकार नहीं था। उनका उद्देश्य केवल छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग देकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाना था। उन्होंने कहा कि जैसे ही केंद्र सरकार ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए कड़े कानून की दिशा में पहल की, विपक्ष की राजनीति पूरी तरह उजागर हो गई।
उन्होंने कहा कि देश का युवा आज जागरूक है और वह अच्छी तरह समझता है कि कौन उसके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए कार्य कर रहा है और कौन उसके नाम पर केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहा है। भाजपा सरकार प्रत्येक प्रतिभाशाली छात्र के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और परीक्षा प्रणाली से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और विश्वसनीय बनाना है, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र को पेपर लीक या परीक्षा अनियमितताओं जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल “अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़”
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
अपने क्षेत्र की खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित कराने के लिए संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now