PM SHRI SAGES धरमजयगढ़ ने निकाली ‘नो प्लास्टिक अभियान’ जनजागरूकता रैली
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
विद्यार्थियों ने रैली, नुक्कड़ नाटक और प्रेरक नारों के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
धरमजयगढ़, 25 जुलाई 2026। PM SHRI SAGES धरमजयगढ़ के ईको क्लब द्वारा “नो प्लास्टिक अभियान” के अंतर्गत जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

अभियान का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
रैली में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए “प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ”, “पेपर बैग अपनाओ, प्रकृति को मुस्कुराओ” तथा “स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। विद्यार्थियों का अनुशासन, उत्साह और पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। नाटक के माध्यम से लोगों से प्लास्टिक के स्थान पर पेपर बैग एवं अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की गई।

अभियान को सफल बनाने में ईको क्लब के शिक्षक प्रभारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में PM SHRI SAGES, जिला रायगढ़ के सभी ईको क्लब प्रभारी शिक्षकों की बैठक आयोजित कर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई थी, जिसके अनुसार 25 जुलाई को जनजागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया।

विद्यालय परिवार ने संदेश दिया कि यदि आज से ही प्लास्टिक का उपयोग कम कर पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाए जाएँ, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण प्रदान किया जा सकता है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल “अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़” हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
अपने क्षेत्र की खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित कराने के लिए संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


