नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 24 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा, निगरानी बदमाश फिर चढ़ा घरघोड़ा पुलिस के हत्थे – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

24 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा, निगरानी बदमाश फिर चढ़ा घरघोड़ा पुलिस के हत्थे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद, फरार साथी की तलाश जारी

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले की घरघोड़ा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए क्षेत्र के निगरानी बदमाश महेश पैंकरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। वहीं मामले में शामिल उसका एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश लगातार जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सफलता को हासिल किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी महेश पैंकरा आदतन वाहन चोर है और उसके विरुद्ध पहले भी बाइक चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है।
पुलिस के अनुसार फुलीकुंडा निवासी बसंत राठिया ने 23 जुलाई 2026 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 जून को वह खाद लेने घरघोड़ा आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-13-यूए-3703 जैन पंडा के घर के सामने खड़ी की थी। मोटरसाइकिल के हैंडल में टंगे झोले में रेडमी कंपनी का मोबाइल भी रखा था। कुछ समय बाद लौटने पर मोटरसाइकिल और मोबाइल दोनों गायब मिले। शिकायत के आधार पर थाना घरघोड़ा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान थाना प्रभारी ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना मिली कि निगरानी बदमाश महेश पैंकरा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग स्थित शनि मंदिर के पास घेराबंदी कर महेश पैंकरा (34 वर्ष), निवासी नेगीपारा, घरघोड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी विकास चौहान निवासी चुहकीमार के साथ मिलकर मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल तथा लगभग ₹20,000 कीमत का रेडमी मोबाइल बरामद कर जब्त कर लिया। सहआरोपी विकास चौहान अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि महेश पैंकरा थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश है। वह पहले भी वाहन चोरी के मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। उल्लेखनीय है कि घरघोड़ा पुलिस ने एक दिन पूर्व भी उसे एक अन्य बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक उद्धोराम पटेल तथा आरक्षक हरीश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी गई संपत्ति 24 घंटे के भीतर बरामद कर ली गई और आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि अपराधियों का आपराधिक इतिहास चाहे जितना पुराना हो, रायगढ़ पुलिस की सतर्क निगरानी और त्वरित कार्रवाई से वे कानून से बच नहीं सकते। वाहन चोरी जैसे मामलों में पुलिस गंभीरता से अनुसंधान कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी गई संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित कर रही है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now