बारिश के मौसम में बढ़ता विद्युत दुर्घटनाओं का खतरा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
पावर कंपनी ने जारी किया जनजागरूकता वीडियो
रायपुर ACGN:- बारिश के मौसम में विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जनजागरूकता वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में वर्षा ऋतु के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों तथा विद्युत सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

पावर कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनहित संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। विशेष रूप से इसे अपने पारिवारिक समूहों, कार्यालय समूहों, सामाजिक संगठनों तथा स्थानीय व्हाट्सएप और सोशल मीडिया समूहों में साझा करें, ताकि लोग समय रहते जागरूक हो सकें और संभावित विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव कर सकें।

कंपनी का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से लाखों लोगों तक सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जा सकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति इस वीडियो को साझा करने में सहयोग करे, तो जनजागरूकता बढ़ेगी और कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

बारिश के दौरान टूटे हुए बिजली के तारों से दूरी बनाए रखें, बिजली के खंभों या ट्रांसफार्मरों के आसपास पानी भरा होने पर वहां जाने से बचें, गीले हाथों से विद्युत उपकरणों का उपयोग न करें तथा किसी भी प्रकार की विद्युत खराबी या दुर्घटना की स्थिति में तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दें।

पावर कंपनी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि “सजगता ही सुरक्षा है” के संदेश को अपनाएं और इस जनहित वीडियो को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम में अपना सहयोग दें।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


