नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तेरापंथ भवन पहुंचे मुख्यमंत्री के निजी उपसचिव आईएएस अनुपम शाह, चातुर्मास को लेकर जताई प्रसन्नता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

तेरापंथ भवन पहुंचे मुख्यमंत्री के निजी उपसचिव आईएएस अनुपम शाह, चातुर्मास को लेकर जताई प्रसन्नता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कालाहांडी (केसिंगा), ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- बिनोद कुमार जैन

19 जुलाई को मुनि श्री हिमांशु कुमार एवं मुनि श्री हेमंत कुमार का होगा मंगल चातुर्मासिक प्रवेश

कालाहांडी ACGN:- कालाहांडी जिले के केसिंगा शहर में उस समय धार्मिक उल्लास का वातावरण बन गया, जब ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी के निजी उपसचिव एवं कालाहांडी जिले के गौरव आईएएस अधिकारी अनुपम शाह स्थानीय तेरापंथ भवन पहुंचे। उनके आगमन पर तेरापंथ सभा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने आत्मीय स्वागत किया।
तेरापंथ भवन का अवलोकन करते हुए आईएएस अनुपम शाह ने यहां की व्यवस्थाओं, अनुशासन और धार्मिक वातावरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि केसिंगा का तेरापंथ भवन अपनी धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के कारण पूरे ओडिशा में एक विशेष पहचान बना चुका है। आगामी चातुर्मास के आयोजन को लेकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।


उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के विद्वान संत मुनि श्री हिमांशु कुमार जी एवं मुनि श्री हेमंत कुमार जी का चातुर्मास के लिए तेरापंथ भवन में मंगल प्रवेश होगा। इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और समाज के लोगों में इसे लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
इस अवसर पर समाजसेवी जय भगवान जैन, सुनील गोयल, संतोष जैन एवं कमल जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने चातुर्मास की तैयारियों और धार्मिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि आईएएस अनुपम शाह, केसिंगा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हेमसागर शाह के सुपुत्र हैं। प्रशासनिक दायित्वों के बावजूद उनका अपने गृह नगर से गहरा जुड़ाव बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार वे समय-समय पर क्षेत्र की समस्याओं और सामाजिक गतिविधियों में रुचि लेते हैं तथा लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनते हैं। केसिंगा प्रवास के दौरान उन्होंने अपने निजी आवास पर भी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं शुभचिंतकों से आत्मीय मुलाकात की।


इसी दिन केसिंगा में गौरी शंकर मंदिर से भगवान जगन्नाथ मंदिर तक भगवान जगन्नाथ की भव्य बहुड़ा रथयात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया।
तेरापंथ सभा के पदाधिकारियों ने आईएएस अनुपम शाह के आगमन पर उनका आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके स्नेह और सहयोग से आगामी चातुर्मास महोत्सव भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now