नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चिंगराजपारा में मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चिंगराजपारा में मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शांति भंग करने वाले आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, न्यायालय में किया गया पेश।

बिलासपुर ACGN:- बिलासपुर पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सरकंडा पुलिस ने चिंगराजपारा स्थित दारूभट्टी के पास मारपीट कर दहशत फैलाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध थाना सरकंडा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था। आरोप है कि चारों ने एक राय होकर घटना के दिन प्रार्थी के साथ मारपीट की, जिससे क्षेत्र में भय और अशांति का माहौल उत्पन्न हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह तथा थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में विकास यादव (21 वर्ष) निवासी नूतन चौक, अटल आवास ओ ब्लॉक-13, थाना सरकंडा, मानव ध्रुव (19 वर्ष) निवासी बहतराई भूकंप अटल आवास ओ ब्लॉक टी-36/04, राहुल गोंड़ (23 वर्ष) निवासी रिकांडो अटल आवास डी-09 तथा ज्ञान सिंह गोंड़ (30 वर्ष) निवासी रिकांडो अटल आवास डी-09, थाना सरकंडा शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के प्रावधानों के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और विधिवत माननीय न्यायालय में पेश किया।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट कर दहशत फैलाने वाले तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत आगे भी कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now