हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बटनदार चाकू बरामद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता – अनादी पांडेय
गुढ़ियारी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी।
रायपुर ACGN:- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त (उत्तर) के निर्देशन में चौकी रामनगर एवं थाना गुढ़ियारी पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू भी बरामद किया है। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी राकेश ध्रुव ने चौकी रामनगर, थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 जुलाई 2026 की रात वह अपने एक साथी के साथ गोकुल नगर स्थित ग्लोबल स्कूल के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और मामूली विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी और उसके साथी को गंभीर चोटें आईं।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 291/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 296, 351(2) एवं 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी अविनाश बैरागी (20 वर्ष) निवासी रामनगर, डोलीकुआ के पास, थाना गुढ़ियारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू बरामद किया। हथियार की बरामदगी के बाद प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 भी जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


