एटीएम रूम से पासबुक प्रिंटर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, खम्हारडीह पुलिस की कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अनादी पांडेय
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान, 20 हजार रुपये कीमत का पासबुक प्रिंटर चोरी करने के मामले में भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।
रायपुर ACGN:- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खम्हारडीह पुलिस ने एटीएम रूम से पासबुक प्रिंटर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी ओम प्रकाश नागवंशी ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि थाना क्षेत्र स्थित एक बैंक परिसर से लगे एटीएम रूम में रखा एचपी कंपनी का पासबुक प्रिंटर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंक प्रबंधन ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में एक व्यक्ति एटीएम रूम में प्रवेश कर पासबुक प्रिंटर को उसके बॉक्स से निकालकर ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके आधार पर थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 169/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ई) एवं 331(4) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खम्हारडीह पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से प्राप्त जानकारी के आधार पर संदेही की पहचान भूषण गिर गोस्वामी (35 वर्ष) निवासी न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाना बुलाया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने विधिसम्मत पूछताछ में एटीएम रूम से पासबुक प्रिंटर चोरी करने की घटना स्वीकार कर ली। आरोपी के स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस ने उसे 24 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, चोरी या संपत्ति संबंधी अपराध की जानकारी तत्काल अपने नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


