नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN
7647981711, 9303948009

छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मुंगेली में एक दिवसीय धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी।


मुंगेली, छत्तीसगढ़, कांग्रेस, छात्र आंदोलन, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, धरना प्रदर्शन, ज्ञापन, छात्र लाठीचार्ज
मुंगेली ACGN:- छात्रों एवं युवाओं पर कथित लाठीचार्ज तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को मुंगेली शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने किया। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं की लोकतांत्रिक आवाज़ को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध करने वाले छात्रों और विपक्ष के नेताओं के साथ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक परंपराओं पर आघात है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद और संवेदनशीलता से होना चाहिए, न कि बल प्रयोग और गिरफ्तारियों के माध्यम से। उन्होंने शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
धरना समाप्त होने के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नायब तहसीलदार दिलीप खांडे को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा गिरफ्तार कांग्रेस नेताओं को तत्काल रिहा करने की मांग की गई।
कार्यक्रम में चंद्रभान बारमते, चुरावन मंगेशकर, रोहित शुक्ला, श्याम जायसवाल, गीता श्रीवास्तव, राजेश बेदिया, जलेश यादव, अर्जुन यादव, संजय जायसवाल, विक्रम सोनी, जय सोनी, विकास सोनी, नवाब डेहरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now