नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोपाल मोदी के घर जुटा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, क्या संगठन ने दिया बड़ा राजनीतिक संदेश? – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गोपाल मोदी के घर जुटा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, क्या संगठन ने दिया बड़ा राजनीतिक संदेश?

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संगठनात्मक एकजुटता पर रहा जोर

कोरबा ACGN:- भारतीय जनता पार्टी के कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे परिसर में भाजपा के जयघोष गूंजते रहे और बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।


कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों और आगामी गतिविधियों को लेकर सौहार्दपूर्ण चर्चा भी हुई।


उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, सतीश झा, नवीन अरोड़ा, अर्जुन गुप्ता, संजय राठौर, डॉ. राजेश राठौर, प्रीति स्वर्णकार, वैभव शर्मा, नीरज ठाकुर, प्रदीप सिंह, अजय चंद्रा, दीपक चावड़ा और अविनाश दुबे सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने संगठन के प्रति विश्वास और समर्पण का संदेश दिया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और सभी मिलकर जनसेवा एवं विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पूरे आयोजन में अनुशासन, समन्वय और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला, जिसे कार्यकर्ताओं ने भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक बताया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now