नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नीट छात्रा हरिका को श्रद्धांजलि, कांग्रेस  निकालेगी कैंडल मार्च – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नीट छात्रा हरिका को श्रद्धांजलि, कांग्रेस  निकालेगी कैंडल मार्च

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पुराना बस स्टैंड से गांधी चौक तक निकलेगा कैंडल मार्च, कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की

कोरबा ACGN:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा शनिवार 25 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा। यह मार्च पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होकर गांधी चौक तक निकाला जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह कैंडल मार्च जगदलपुर की छात्रा कु. हरिका राव नायडु को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, छात्रा की आत्महत्या को नीट परीक्षा लीक से उत्पन्न मानसिक तनाव से जोड़ते हुए कांग्रेस ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्र-युवाओं की भावनाओं के प्रति संवेदनशीलता प्रकट करने और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी ने महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, इंटक, पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस, वार्ड और बूथ कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में कैंडल मार्च में शामिल होने की अपील की है।
इस संबंध में कार्यालय महामंत्री सुरेश कुमार अग्रवाल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी कांग्रेसजनों से समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें:
7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now