नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दलाली की आड़ में करोड़ों का खेल,वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ से अधिक की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दलाली की आड़ में करोड़ों का खेल,वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ से अधिक की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

<p>रायगढ़, छत्तीसगढ़ By ACGN 7647981711, 9303948009संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़ ACGN :- रायगढ़ जिले में…</p>
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

रायगढ़ ACGN :- रायगढ़ जिले में वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन दलाली की आड़ में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में तमनार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस पूरे फर्जीवाड़े के कथित मास्टरमाइंड कृष्ण कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में अब तक 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी सामने आई है, जबकि कई अन्य पीड़ित भी लगातार पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज करा रहे हैं।


मामले की शुरुआत रायगढ़ निवासी सद्दाम हुसैन और उनके साथी सुरेश मानिकपुरी की शिकायत से हुई। दोनों ने पुलिस को बताया कि ग्राम पड़िगांव निवासी कृष्ण कुमार साहू ने वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर उनसे लाखों रुपये लिए। बाद में रकम लौटाने के बजाय जमीन बेचकर भुगतान करने का झांसा दिया और अपनी भूमि का सौदा भी कर लिया। लेकिन बाद में पता चला कि उसी जमीन की रजिस्ट्री किसी अन्य महिला के नाम कर दी गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने सद्दाम हुसैन से 22 लाख रुपये तथा सुरेश मानिकपुरी से 22 लाख 40 हजार रुपये, कुल 44 लाख 40 हजार रुपये नकद और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से लेकर धोखाधड़ी की। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो खुलासा हुआ कि आरोपी ने पुरुषोत्तम सिदार, दिनेश शर्मा, संतोष साहू, मनोज सारथी सहित कई अन्य लोगों को भी वाहन कारोबार और जमीन के नाम पर लाखों रुपये का चूना लगाया।
शिकायत के आधार पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 179/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार साहू (38 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने ठगी की बात स्वीकार कर ली।


आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने ठगी की रकम से खरीदी गई करीब 20 लाख रुपये मूल्य की एक स्कॉर्पियो और एक बोलेरो जब्त की है। पुलिस अब आरोपी की अन्य चल-अचल संपत्तियों, बैंक लेन-देन और संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
पुलिस के अनुसार अब तक 10 से 15 पीड़ितों से 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी की पुष्टि हो चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि जांच आगे बढ़ने पर यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक युगल यादव, सहायक उपनिरीक्षक सुरतीलाल सिदार तथा तमनार थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि आर्थिक अपराध करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस कठोर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधों से अर्जित अवैध संपत्तियों का भी पूरा हिसाब लिया जाएगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now