नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा जिले में ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान (एमआरएमए) 2.0’ अभियान का शुभारंभ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा जिले में ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान (एमआरएमए) 2.0’ अभियान का शुभारंभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

100 दिवसीय अभियान के तहत किसानों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का मिलेगा लाभ

कोरबा ACGN:- केन्द्रीय रेशम बोर्ड के ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान (एमआरएमए) 2.0’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सहायक संचालक रेशम कार्यालय, कोरबा में जिला स्तरीय हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेशम विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जिले के विभिन्न रेशम केंद्रों से जुड़े रेशमकीट पालकों ने भाग लिया।


बैठक में सहायक संचालक रेशम श्री बालभद्र सिंह भण्डारी, वैज्ञानिक-डी डॉ. विनोद सिंह सहित जिले के विभिन्न रेशम केंद्रों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन डॉ. विनोद सिंह ने दिया। उन्होंने केन्द्रीय रेशम बोर्ड द्वारा संचालित एमआरएमए 2.0 अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 100 दिनों तक जिले में किसानों को रेशमकीट पालन की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण शिविर, परिक्षेत्र भ्रमण तथा विभिन्न तकनीकी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कोरबा जिले के लिए आगामी पाँच वर्षों की कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी, जिससे जिले को रेशमकीट पालन के क्षेत्र में देश के अग्रणी जिलों में शामिल किया जा सके। आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने और उनकी आय में वृद्धि करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सहायक संचालक रेशम श्री बालभद्र सिंह भण्डारी ने सभी केंद्र प्रभारियों से अभियान को पूरी सक्रियता और उत्साह के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को इस अभियान से जोड़कर तसर एवं शहतूत रेशमकीट पालन की नई तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए अवसर विकसित होंगे।
कार्यक्रम के अंत में करतला केंद्र के केंद्र प्रभारी श्री टी. पी. हंस ने कोरबा जिले में एमआरएमए 2.0 अभियान के आयोजन के लिए केन्द्रीय रेशम बोर्ड का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा किसानों का सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now