नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हरियाली की नई शपथ, 200 पौधों से गूंजा विद्यालय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हरियाली की नई शपथ, 200 पौधों से गूंजा विद्यालय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- पवन अग्रवाल

घुना उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 77वें वन महोत्सव पर विद्यार्थियों, ग्रामीणों और वन विभाग ने मिलकर किया पौधरोपण।

बलांगीर ACGN :- बलांगीर जिले के गुडवेला विकासखंड अंतर्गत शासकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, घुना में जूनियर रेडक्रॉस इकाई के तत्वावधान में 77वां वन महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और ग्रामीणों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वृक्षारोपण को जनभागीदारी से जोड़ना रहा।
प्रधान शिक्षिका रंजीता माझी के मार्गदर्शन एवं प्रत्यक्ष देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में गुडवेला वन क्षेत्र के प्रकृतिप्रेमी फॉरेस्टर चंद्रशेखर दाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं फॉरेस्ट गार्ड गोपालकृष्ण गड़तिया, अभिमन्यु भोई, शैल छत्रिया तथा गुडवेला पैरा स्टाफ के किसान राणा, तुषार प्रधान और स्वतंत्र मनहिरा सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान शिक्षक सदाशिव महानंद, शरत साहू और विश्वरूप नायक ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संतुलन और प्रकृति संरक्षण की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उनकी सुरक्षा आवश्यक है।
वन महोत्सव के अवसर पर विद्यालय परिसर में 200 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने की शपथ भी ली।


कार्यक्रम में जूनियर रेडक्रॉस स्वयंसेवकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षक लोकनाथ पुटा, प्रेमानंद सामल, आशीर्वाद चांद, स्वर्णकांति माझी और देवेंद्र कुमार भोई सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।
रेडक्रॉस काउंसलर प्रभाकर छंद ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया, जबकि अंत में विद्यालय की अंग्रेजी शिक्षिका लिकी प्रधान ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now