नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छात्रा की मौत पर कांग्रेस का उबाल, पुतला दहन और कैंडल मार्च – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छात्रा की मौत पर कांग्रेस का उबाल, पुतला दहन और कैंडल मार्च

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

नीट परीक्षा और छात्र हितों के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जगदलपुर की छात्रा हरिका राव नायडू को दी श्रद्धांजलि।

मुंगेली ACGN :- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर मंगलवार शाम जिला मुख्यालय मुंगेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद कांग्रेस भवन से गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकालकर जगदलपुर की छात्रा सुश्री हरिका राव नायडू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता घनश्याम वर्मा ने कहा कि छात्र और युवा देश का भविष्य हैं, लेकिन उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही अनियमितताओं तथा युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव जैसे गंभीर मुद्दों पर केंद्र सरकार संवेदनशीलता से काम नहीं कर रही है।


कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा सांसद प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया। उनका कहना था कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वाले जनप्रतिनिधियों की गिरफ्तारी लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।


विरोध प्रदर्शन के दूसरे चरण में कांग्रेस भवन से गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा एवं नागरिक शामिल हुए। सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्वक मार्च किया और जगदलपुर की छात्रा हरिका राव नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित की।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट परीक्षा से उत्पन्न मानसिक तनाव के कारण छात्रा की आत्महत्या की घटना अत्यंत दुखद और पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यह घटना शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। नेताओं ने मांग की कि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और छात्र हितैषी बनाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा छात्र हितों की रक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।


इस अवसर पर घनश्याम वर्मा, संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू, हेमेंद्र गोस्वामी, दीपक गुप्ता, दिलीप बंजारा, संजय यादव, मुकेश मिरी, रघुराज सिंह, मनीष त्रिपाठी, उमेश धृतलहरे, संजय जायसवाल, अरविंद वैष्णव, विद्यानंद चंद्राकर, जित्तू श्रीवास्तव, जलेश यादव, विष्णु खांडे, रघुराज श्रीनेत, तारणी विश्वकर्मा, सूरज यादव, भरत लाल टोंडे, कुलदीप पाटले, मंजू शर्मा, अनिता विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now