नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत, कोरबा में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत, कोरबा में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प।

कोरबा ACGN :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने बुधवार को दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र हितों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय लाठीचार्ज, गिरफ्तारी और पुलिस बल के सहारे उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति अपराध नहीं होती, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत होती है।


उन्होंने आरोप लगाया कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक और अनियमितताओं ने करोड़ों छात्रों का विश्वास तोड़ा है। ऐसे मामलों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस प्रधानमंत्री से भी जवाबदेही तय करने की मांग कर रही है।


पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आज देश का युवा रोजगार, निष्पक्ष भर्ती और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार जवाब देने के बजाय आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस भेज रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के नेताओं के साथ किया गया व्यवहार यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक विरोध से घबराई हुई है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का पुतला दहन केवल प्रतीकात्मक विरोध नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य, लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करे तथा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर जवाबदेही तय करे।
इस अवसर पर रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कटघोरा नगर पंचायत अध्यक्ष राज जैसवाल, पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा, पुरुषोत्तम कंवर, प्रदेश सचिव हरीस परसाई, विकास सिंह, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश पंकज, विकास सिंह (ग्रामीण), बी.एन. सिंह, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, पार्षद एवं निगम नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू सहित जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now