नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गारे पेलमा ने देशभर में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गारे पेलमा ने देशभर में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी की गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को कोयला मंत्रालय की 5-स्टार रेटिंग, देश की 206 ओपनकास्ट खदानों में मिला 20वां स्थान।

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी (सीएसपीजीसीएल) की गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के स्टार रेटिंग मूल्यांकन में खदान ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की है।
कोयला मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान ने देश की 206 ओपनकास्ट कोयला खदानों में राष्ट्रीय स्तर पर 20वां स्थान प्राप्त किया है। यह गारे पेलमा कोलफील्ड की सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाली खदानों में भी शामिल है।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। वहीं जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री संजीव कुमार कटियार ने बताया कि इससे पहले भी केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन खान सुरक्षा महानिदेशालय द्वारा गारे पेलमा खदान को वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 में सात राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। साथ ही पिछले पांच वर्षों से सुरक्षा मानकों के उत्कृष्ट पालन के लिए प्रथम पुरस्कार भी प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने कहा कि 5-स्टार रेटिंग कंपनी की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, सुरक्षित खनन और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह उपलब्धि भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन और आधुनिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल खनन के नए मानक स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगी।
कोयला मंत्रालय द्वारा खदानों का मूल्यांकन खनन संचालन, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक के उपयोग, आर्थिक प्रदर्शन, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन, श्रमिक कल्याण तथा सुरक्षा सहित सात प्रमुख मानकों के आधार पर किया जाता है। इन सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर स्टार रेटिंग प्रदान की जाती है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now