नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रथयात्रा में स्वशक्ति जागरण सेवा ट्रस्ट की अनूठी सेवा, हजारों श्रद्धालुओं को सूखा प्रसाद एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रथयात्रा में स्वशक्ति जागरण सेवा ट्रस्ट की अनूठी सेवा, हजारों श्रद्धालुओं को सूखा प्रसाद एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पुरी, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता : अनिल कुमार चौधरी

पुरी ACGN:- विश्व प्रसिद्ध श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के पावन अवसर पर बरहमपुर स्थित आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था स्वशक्ति जागरण सेवा ट्रस्ट ने सेवा, समर्पण और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए हजारों श्रद्धालुओं के लिए सूखा महाप्रसाद वितरण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया। यह सेवा कार्य ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष पूज्य गुरुजी श्री श्री कृष्ण भैयाजी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्रशासन के निर्देशानुसार इस वर्ष मंदिर एवं बाजार चौक के बीच पके हुए भोजन के वितरण पर प्रतिबंध होने के कारण ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं के लिए ब्रेड, बिस्कुट, नमकीन सहित सूखा महाप्रसाद वितरित किया। प्रारंभ में कुछ श्रद्धालु पके हुए महाप्रसाद की अनुपलब्धता से निराश दिखाई दिए, लेकिन गुरुजी के आशीर्वाद स्वरूप वितरित प्रसाद को श्रद्धापूर्वक ग्रहण कर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम का शुभारंभ राम जन्मभूमि अयोध्या दिगंबर अनी अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री वैष्णो दास महाराज, वृंदावन के श्री श्री विशुद्धानंद जी महाराज तथा श्री ललितानंद जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। संत-महात्माओं ने सेवा को सर्वोच्च धर्म बताते हुए ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की।

रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर भी लगाया गया। शिविर में वरिष्ठ मेडिसिन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य नारायण दास तथा डॉ. अनुराधा पांडा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं सेवाएं प्रदान की गईं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शैलेन्द्र दास, गोरी शंकर पात्रा, प्रियंका देवी, संदीप दलई, शुभ स्मिता दास, बी. श्रीनिवास राव तथा शुभेंदु पाढ़ी सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय योगदान दिया।

पिछले वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भगवान श्रीजगन्नाथ के तीनों रथों के निर्माण से जुड़े महाराणा शिल्पकारों एवं रथ निर्माण कार्य में योगदान देने वाले सभी कारीगरों का विशेष सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह अयोध्या एवं वृंदावन से पधारे संतों की उपस्थिति तथा गुरुजी श्री श्री कृष्ण भैयाजी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पुरी निवासी प्रियदर्शी पटनायक (पीकू भाई) एवं रमेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के संपादक गणेश प्रधान, कोषाध्यक्ष साई प्रसाद पात्रा, श्रीहरि दास, दीपक पाणिग्राही, पुष्पांजलि प्रधान, समीर मोहंती, अंजू मोहंती, संदीप पाणिग्राही, टूनी बिस्वाल, चंदन साहू, एल. कामराजू दास, बेनू भाई सहित ओडिशा एवं पड़ोसी आंध्र प्रदेश से आए सैकड़ों गुरु भाई-बहनों ने सेवा कार्य में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

पूज्य गुरुजी श्री श्री कृष्ण भैयाजी ने कहा कि रथयात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देने का भी पावन अवसर है। इसी भावना के साथ स्वशक्ति जागरण सेवा ट्रस्ट भविष्य में भी समाजहित के ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now