छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, विकास की रणनीति पर बनी सहमति
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
पर्यटन मंडल की 38वीं संचालक मंडल बैठक में योजनाओं, नई परियोजनाओं और निवेश संभावनाओं पर हुआ मंथन।
रायपुर ACGN :- छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास को नई गति देने के उद्देश्य से सोमवार को रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड मुख्यालय में पर्यटन मंडल की 38वीं संचालक मंडल बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन क्षेत्र के समग्र विकास, अधोसंरचना विस्तार, नई परियोजनाओं, निवेश संभावनाओं तथा पर्यटन गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में लिए गए निर्णयों को प्रदेश के पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने की। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, अवर सचिव रुचि शर्मा, उपमहाप्रबंधक पूनम शर्मा, संस्कृति विभाग के संचालक संजय कन्नौजे सहित विभिन्न विभागों के शासकीय सदस्य एवं पर्यटन मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधारोपण और हरित पहल के संकल्प से हुई। इस दौरान अतिथियों का पौधे भेंट कर स्वागत किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।
संचालक मंडल ने पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर दिया। बैठक में पर्यटन अधोसंरचना को मजबूत करने, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार, प्रमुख पर्यटन स्थलों को अधिक आकर्षक बनाने तथा प्रदेश में पर्यटन निवेश को बढ़ावा देने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इसके साथ ही प्रदेश की प्राकृतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं जनजातीय पर्यटन विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की रणनीति पर भी सहमति बनी। पर्यटन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के विकास, पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने तथा स्थानीय समुदाय की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ का पर्यटन क्षेत्र नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और प्रदेश देश के प्रमुख पर्यटन राज्यों में अपनी अलग एवं सशक्त पहचान स्थापित करेगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


