नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं समस्याएं, अफसरों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं समस्याएं, अफसरों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अंबिकापुर स्थित निवास पर जनसुनवाई, सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और राजस्व से जुड़े मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर।

रायपुर ACGN :- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर स्थित अपने निवास पर आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों और मांगों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनदर्शन में नागरिकों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनदर्शन आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है, जिससे लोगों की समस्याओं को सीधे समझकर उनका समाधान किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से विकास कार्यों को गति देने और सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिलने और उनके त्वरित निराकरण के लिए दिए गए निर्देशों पर संतोष व्यक्त करते हुए शासन की जनसुनवाई व्यवस्था की सराहना की।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now