नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 510 करोड़ की सड़क पर पहली ही परीक्षा में सवाल! पूरी होने से पहले दरकी नेशनल हाईवे-45, गुणवत्ता पर उठे गंभीर प्रश्न – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

510 करोड़ की सड़क पर पहली ही परीक्षा में सवाल! पूरी होने से पहले दरकी नेशनल हाईवे-45, गुणवत्ता पर उठे गंभीर प्रश्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ACGN :- मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-45 का निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ है, लेकिन कई स्थानों पर सड़क में दरारें, धंसाव और साइड शोल्डर टूटने जैसी शिकायतें सामने आने लगी हैं। लगभग 510 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।


ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हुआ होता, तो नई सड़क पर इतनी जल्दी दरारें और धंसाव जैसी स्थिति नहीं बनती। लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं दिख रही है।
बताया जा रहा है कि केंवची, खोड़री, जोगीसार, करिआम सहित कई इलाकों में सड़क कई जगह बैठ गई है। कुछ स्थानों पर बार-बार पैचवर्क जैसी स्थिति भी दिखाई दे रही है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


यह राष्ट्रीय राजमार्ग जबलपुर, अमरकंटक, रतनपुर, बिलासपुर होते हुए रायपुर तक पहुंचने वाला प्रमुख मार्ग है। प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन इसी सड़क से गुजरते हैं। ऐसे में निर्माण के दौरान सामने आई खामियां भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन सकती हैं।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कई जगह सड़क धंसी, दरारें और टूटे साइड शोल्डर


इस संबंध में विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. खंबरा ने कहा है कि कुछ स्थानों पर तकनीकी समस्याएं सामने आई हैं। शिकायतों की जानकारी विभाग को मिल चुकी है और जल्द ही मौके का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि लगभग 510 करोड़ रुपये की इस परियोजना का निर्माण सत्या बिल्डर्स–श्याम इंफ्रा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड (ओडिशा) द्वारा किया जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि निर्माण पूरा होने से पहले सामने आई इन खामियों की जवाबदेही आखिर किसकी तय होगी और क्या गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच कराई जाएगी?

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now