हाथी से आमना-सामना, सूझबूझ से बची युवक की जान; गुस्साए गजराज ने बाइक को किया चकनाचूर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता : संतोष यादव
सूरजपुर ACGN :- प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में एक दंतैल हाथी की मौजूदगी से एक बार फिर लोगों में दहशत का माहौल बन गया। भटगांव से अंबिकापुर की ओर जा रहे एक युवक का रास्ता उस समय खतरे में बदल गया, जब अचानक सड़क पार कर रहे हाथी ने उसे देख लिया और आक्रामक हो गया।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत वाहन छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ लगा दी। उसकी सूझबूझ से जान तो बच गई, लेकिन उग्र हाथी ने सड़क पर खड़ी बाइक को सूंड और पैरों से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवाजाही प्रभावित रही। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी शुरू कर दी।
वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से अपील की है कि हाथी दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने या वीडियो बनाने की कोशिश न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


