चौकीदार हत्याकांड में तीन फरार किशोरों की तलाश तेज, बरगलाने वालों पर भी होगी सख्त कार्रवाई : बिलासपुर पुलिस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
बिलासपुर ACGN :- प्लेस ऑफ सेफ्टी/विशेष गृह में चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे की हत्या कर चार किशोर अपचारियों के फरार होने के मामले में बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए शुरुआत से ही सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष तीन किशोर अपचारियों की तलाश के लिए कई राज्यों में पुलिस टीमें लगातार अभियान चला रही हैं।
पुलिस के अनुसार 12-13 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि हुई इस घटना के बाद थाना सरकण्डा में अपराध दर्ज कर विशेष टीमों को कोरबा, रायगढ़, बिहार, अनूपपुर तथा उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और पुलिस ने दावा किया है कि शेष तीनों फरार किशोरों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रेस विज्ञप्ति में पुलिस ने यह भी कहा है कि घटना के बाद कुछ तथाकथित युवाओं द्वारा मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें ऐसे आश्वासन एवं मांगों के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिनका कानूनी प्रावधानों में कोई आधार नहीं है। पुलिस का कहना है कि शासन की ओर से देय सहायता एवं मुआवजे की प्रक्रिया घटना के दिन से ही प्रारंभ कर दी गई थी।
बिलासपुर पुलिस ने दावा किया है कि कुछ लोग प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से मृतक के परिजनों को लगातार धरना-प्रदर्शन जारी रखने के लिए उकसा रहे हैं। पुलिस के अनुसार ऐसे लोगों के संबंध में साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यदि ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिले और वे पहले से गंभीर आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं, तो उनकी जमानत निरस्त कराने के लिए संबंधित न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस लगातार मृतक के परिजनों से संवाद कर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। 18 जुलाई 2026 को मृतक की पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) के निर्देश पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। चिकित्सकों की सलाह के बाद तहसीलदार और थाना प्रभारी सरकण्डा की समझाइश पर उन्हें देर रात सिम्स अस्पताल, बिलासपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि मृतक के परिवार के प्रति पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है तथा इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध निष्पक्ष, पारदर्शी और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


