नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना ‘रन फॉर ग्रीन’, हजारों कदम बढ़े हरित कोरबा की ओर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना ‘रन फॉर ग्रीन’, हजारों कदम बढ़े हरित कोरबा की ओर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मैराथन, पौधरोपण और स्वच्छता अभियान में उमड़ा जनसैलाब, फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा ने बढ़ाया उत्साह

कोरबा ACGN:- पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और जिले को हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन कोरबा द्वारा शनिवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत “रन फॉर ग्रीन” मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। डॉ. भीमराव आंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम, घंटाघर से प्रारंभ हुई इस मैराथन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, वन विभाग के अधिकारियों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर लगभग पाँच किलोमीटर लंबी मैराथन को रवाना किया। मैराथन में कलेक्टर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और नागरिक शामिल हुए।


मैराथन के समापन के बाद प्रतिभागियों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया तथा स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। युवाओं के उत्साहवर्धन के लिए जुम्बा सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।


कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी तथा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ की विजेता टीम की कप्तान सुश्री किरण पिस्दा रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं को अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि औद्योगिक और खनन क्षेत्र होने के कारण कोरबा में पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि अगले दो माह तक विशेष जनअभियान चलाया जाएगा तथा पौधरोपण करने वाले नागरिकों को जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएगा। उन्होंने पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल को भी अभियान की सफलता का आधार बताया।


महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से पौधों की नियमित देखभाल करने और युवाओं से किरण पिस्दा के संघर्ष एवं उपलब्धियों से प्रेरणा लेने की अपील की। वहीं नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने सड़कों के किनारे व्यापक स्तर पर पौधरोपण की जानकारी देते हुए नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग का आग्रह किया।


मैराथन के विजेताओं को पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। महिला वर्ग में नेहा साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 10 हजार रुपये, अनंता रूपदास ने द्वितीय स्थान पर 5 हजार रुपये तथा शीतल कौशल ने तृतीय स्थान पर 3 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में मनीष कुमार प्रथम, अनुराग श्रीवास द्वितीय और निखिल बरेठ तृतीय स्थान पर रहे।


कार्यक्रम में रोटरी क्लब, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, जेसीआई, लायंस क्लब सहित विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। मिनीमाता महाविद्यालय मुख्य मार्ग पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जिले के विभिन्न महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के 200 से अधिक “माय भारत यूथ वालेंटियर्स” ने भी अभियान में शामिल होकर हरित कोरबा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षद, अधिकारी, विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेकर हरित, स्वच्छ और स्वस्थ कोरबा के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now