नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवैध प्रवासियों की सूचना देने की अपील, शासन ने जारी किया टोल फ्री नंबर 1800 233 1905 – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अवैध प्रवासियों की सूचना देने की अपील, शासन ने जारी किया टोल फ्री नंबर 1800 233 1905

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जी पी एम, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

राज्य की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी पूरी तरह गोपनीय

जीपीएम ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य की आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अवैध प्रवासियों एवं घुसपैठियों की जानकारी एकत्र करने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 233 1905 जारी किया गया है। जीपीएम पुलिस ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को अपने आसपास किसी संदिग्ध अवैध प्रवासी या घुसपैठिए के संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी प्राप्त होती है, तो वह बिना किसी संकोच के इस टोल फ्री नंबर पर सूचना दे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों द्वारा दी गई प्रत्येक सूचना का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। लोगों से केवल प्रमाणिक और तथ्यात्मक जानकारी साझा करने का आग्रह किया गया है, ताकि किसी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

जीपीएम पुलिस ने कहा है कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में आम नागरिकों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस और प्रशासन के साथ जनसहयोग से ही संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकती है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध प्रवासी से संबंधित जानकारी तत्काल 1800 233 1905 पर उपलब्ध कराएं।

पुलिस ने यह भी कहा कि जनसहयोग से ही सुरक्षित, शांतिपूर्ण और कानून व्यवस्था युक्त समाज का निर्माण संभव है तथा सभी नागरिक इस अभियान में जिम्मेदार भागीदारी निभाएं।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़, हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now