इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में शामिल हुए एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल, विद्यार्थियों को अनुशासन और शिक्षा का दिया संदेश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
खरसिया के आलोक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में पाँच विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं का किया सम्मान
रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित आलोक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में क्षेत्र के पाँच विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता एवं बौद्धिक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, तार्किक सोच, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नियमित रूप से होने चाहिए, जिससे विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित हो।

उन्होंने छात्र जीवन में अनुशासन के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अनुशासन ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। विद्यार्थियों से उन्होंने शिक्षा के प्रति समर्पित रहने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी श्री पटेल ने प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एसडीओपी ने इस सफल आयोजन के लिए आलोक इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य विश्वजीत बाबू एवं विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक एवं बौद्धिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़, हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


