नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मूलभूत सुविधाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने मुख्यमंत्री से की शिकायत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मूलभूत सुविधाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बिजली, पेयजल, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर उठाए सवाल, विकास कार्यों की प्रगति सार्वजनिक करने की मांग

कोरबा ACGN:- नगर पालिक निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने शहर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई है। पत्र में उन्होंने बिजली, पेयजल, सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट और सिटी बस जैसी आवश्यक सुविधाओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
कृपाराम साहु ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि जिले की विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है और निगम क्षेत्र के नागरिकों को नियमित पेयजल आपूर्ति के बजाय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बालको-रूमगढ़ा मार्ग सहित नगर निगम क्षेत्र की अधिकांश सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
उन्होंने यह भी कहा कि बरसात के मौसम में भी शहर के अनेक क्षेत्रों की स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। वर्षों से सिटी बस सेवा बंद होने के कारण नागरिकों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं मिल रही है। सफाई व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बालको, दर्री, कुसमुंडा सहित कई वार्डों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने हाल ही में महापौर द्वारा 16 माह के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने संबंधी प्रेस वार्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि 67 वार्डों में 537 करोड़ रुपये के 534 विकास कार्य स्वीकृत होने की जानकारी दी गई, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इनमें से कितने कार्य पूरे हुए और जनता को उनका वास्तविक लाभ कितना मिला।
उन्होंने महापौर के चुनावी वादे का भी उल्लेख किया, जिसमें निधन होने पर अंतिम संस्कार के लिए निःशुल्क लकड़ी उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। कृपाराम साहु ने पूछा कि पिछले 16 महीनों में इस योजना का लाभ कितने परिवारों को मिला।
रूमगढ़ा-बालको सड़क की जर्जर स्थिति पर उन्होंने कहा कि इस मार्ग का सबसे अधिक उपयोग बालको प्रबंधन करता है, इसलिए सड़क निर्माण की जिम्मेदारी भी उसी की होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सड़क का निर्माण होना है तो वह खनिज न्यास मद से क्यों कराया जा रहा है, जबकि इसकी जिम्मेदारी बालको प्रबंधन को निभानी चाहिए।
कृपाराम साहु ने कहा कि उनके अनुसार शहर में सड़क, शुद्ध पेयजल, बिजली, सफाई, स्कूल, सामुदायिक भवन, सार्वजनिक मंच और तालाब जैसी मूलभूत सुविधाओं पर प्राथमिकता से कार्य किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन को राजनीतिक दावों के बजाय जनता की वास्तविक जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए और नागरिकों को समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now