नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डाइट की सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीमती सुभद्रा दुबे का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

डाइट की सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीमती सुभद्रा दुबे का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के रायपुर जिला प्रतिनिधि अनादि पाण्डेय पर मातृशोक, शिक्षा जगत ने खोई एक समर्पित शिक्षाविद्

रायपुर ACGN:- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बालाघाट की सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं शिक्षा जगत की वरिष्ठ शिक्षाविद् श्रीमती सुभद्रा दुबे का निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत, सामाजिक क्षेत्र एवं परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने शिक्षक प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शैक्षणिक नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनकी कार्यशैली, अनुशासन, सादगी एवं शिक्षा के प्रति समर्पण के कारण वे बालाघाट जिले में सदैव सम्मान के साथ याद की जाएंगी।

श्रीमती सुभद्रा दुबे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से शिक्षा जगत ने एक समर्पित शिक्षाविद् को खो दिया, वहीं परिवार, रिश्तेदारों एवं हमारे  रायपुर जिला प्रतिनिधि श्री अनादि पाण्डेय पर मातृशोक का दुःख आया है। अनादि पाण्डेय उनके भतीजे एवं दत्तक पुत्र हैं। अंतिम संस्कार के दौरान उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ अपनी दत्तक माता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।
दिवंगत श्रीमती दुबे अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके शोकाकुल परिवार में भाई श्री अनूप पाण्डेय (सेवानिवृत्त एजीएम, बीएसएनएल), श्री राजेश पाण्डेय, बहन श्रीमती नलिनी शुक्ला, श्रीमती सरिता मिश्रा, श्रीमती विद्या शुक्ला (अनिल शुक्ला) तथा श्रीमती संध्या चतुर्वेदी (सुनील चतुर्वेदी) सहित समस्त परिजन शामिल हैं। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों में गहरा दुःख व्याप्त है।
शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए अनेक शिक्षकों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कहा कि उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए गए प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ परिवार दिवंगत पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा अपने रायपुर जिला प्रतिनिधि श्री अनादि पाण्डेय एवं समस्त शोकाकुल पाण्डेय परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now