रथयात्रा पर मारवाड़ी समाज की अनुकरणीय सेवा, 2 हजार श्रद्धालुओं को कराया महाप्रसाद व शीतल पेय का वितरण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नुआपड़ा, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- दिनेश अग्रवाल (राज खारियार रिपोर्टर)
भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन एवं अग्रसेन सेवा समिति ने दो स्थानों पर सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की
नुआपड़ा ACGN:- भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन एवं अग्रसेन सेवा समिति, खरियार के संयुक्त तत्वावधान में दो स्थानों पर सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया। सेवा शिविर में बड़ी संख्या में रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को भगवान का भोग लगाकर मीठा भात, बूंदी, रसना शरबत तथा शीतल पेयजल का वितरण किया गया।
आयोजकों के अनुसार सेवा शिविर में लगभग दो हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद एवं शीतल पेय का लाभ प्राप्त किया। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं को भोजन एवं पेयजल उपलब्ध कराकर समाज के लोगों ने सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में अग्रसेन सेवा समिति के बबलू बंसल, उमेश अग्रवाल, मारवाड़ी सम्मेलन खरियार के अध्यक्ष नरेश छापड़िया, मंडलीय उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल (पप्पू), मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष निखिल अग्रवाल, क्रिश बंसल, राजू बंसल, अमित अग्रवाल (बबलू), विशाल बंसल, मुरली अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, अतुल अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों ने सेवा भावना के साथ सक्रिय योगदान दिया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


