आदिवासी अंचल शोरडा में आस्था का महासंगम, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य घोषयात्रा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सुंदरगढ़, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- स्वामी बिजयानंद जी महाराज (ओडिशा ब्यूरो)
आदिवासी अंचल के ऐतिहासिक शोरडा ब्राह्मण शासन में भगवान श्री जगन्नाथ की परंपरागत घोषयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न, श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की
सुंदरगढ़ ACGN:- सुंदरगढ़ जिले के नुआगांव ब्लॉक स्थित आदिवासी बहुल शोरडा ब्राह्मण शासन में भगवान श्री जगन्नाथ की ऐतिहासिक एवं पारंपरिक घोषयात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुई। घने जंगलों से घिरे इस ऐतिहासिक क्षेत्र में स्थित प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यंत विशेष माना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यह परंपरा कई पीढ़ियों से निरंतर चली आ रही है और प्रत्येक वर्ष हजारों श्रद्धालु इस पावन अवसर पर यहां पहुंचते हैं।

इस वर्ष भी बारिश के बावजूद दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा में सहभागिता निभाई। हरिनाम संकीर्तन, जयघोष तथा महिलाओं के मंगलध्वनि से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। भगवान श्री बलभद्र, देवी सुभद्रा, भगवान सुदर्शन तथा भगवान श्री जगन्नाथ एक ही रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। भव्य शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
रथयात्रा की परंपरा के अनुसार ठाकुर राजा की भूमिका में श्री राज किशोर चौधुरी ने भगवान के समक्ष स्वर्णिम परंपरा का निर्वहन करते हुए रथ मार्ग पर झाड़ू लगाकर सेवा अर्पित की। आयोजन के दौरान विश्रा थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं, लेकिन पीने के स्वच्छ पानी, प्रसाद वितरण तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से भविष्य में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

कार्यक्रम में पूजक संजय त्रिपाठी, ठाकुर राजा श्री राज किशोर चौधुरी, समाजसेवी प्रमोद कुमार प्रधान, अकलू प्रधान, बसंत कुमार साहू, संतोष पशायत, हिमांशु त्रिपाठी, अजीत त्रिपाठी, प्रदीप त्रिपाठी, विश्व भूषण चौधुरी, टंकधर साहू, आलोक पंडा, सागर साहू, बंशीधर साहू, देवानंद साहू, समीर सुर सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं सेवायतों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































