शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमंद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार से जोड़ने का लिया संकल्प
बिलासपुर ACGN:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमंद, विकासखंड बिल्हा, जिला बिलासपुर में 29 जून को शाला प्रवेश उत्सव उत्साह, गरिमा और आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति अपनत्व, उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना था, ताकि वे विद्यालय को केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि अपने सपनों और प्रतिभाओं को साकार करने का प्रेरणादायी मंच मानें।


कार्यक्रम में ग्राम पंचायत महमंद की सरपंच श्रीमती पूजा विक्की निर्मलकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक, पुष्प एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया और विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की।


उन्होंने विशेष रूप से व्याख्याता श्रीमती शांति सोनी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप ग्रीष्मावकाश के दौरान आयोजित कौशल आधारित व्यावसायिक समर कैंप की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे नवाचारी प्रयास विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, रचनात्मक एवं रोजगारोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार, कौशल एवं नवाचार से जोड़कर उसके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। शाला प्रवेश उत्सव ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के मन में विद्यालय के प्रति विश्वास, उत्साह और आत्मीयता का नया संचार किया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































