सरस्वती शिशु मंदिर में माँ सरस्वती मंदिर निर्माण हेतु हुआ भूमि पूजन, रथ यात्रा के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन ने विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए सहयोग की घोषणा की
कोरबा ACGN :- रथ यात्रा के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, शिवनगर रूमगरा में माँ सरस्वती मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री नरेंद्र देवांगन (निर्विरोध पार्षद, नगर पालिक निगम कोरबा, जिला महामंत्री भाजयुमो एवं दुर्ग संभाग प्रभारी) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत प्रमुख वनांचल शिक्षा सेवा न्यास छत्तीसगढ़ श्री नरेश जायसवाल, संयोजक श्री वीरेन्द्र मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष श्री गोरेलाल चन्द्रा मंचासीन रहे।

वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ माँ सरस्वती मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का शुभारंभ श्री नरेश जायसवाल के करकमलों से संपन्न हुआ। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि माँ सरस्वती का यह मंदिर विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के आदर्शों को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा प्रदान करेगा।


कार्यक्रम में श्री फागुराम खैरवार, श्री शिवलाल सिंह, श्री गोरेलाल चन्द्रा, श्री वीरेन्द्र मिश्रा, श्री कृष्णा यादव, श्री भरत पाल, श्रीमती ऋतु साहू, श्रीमती जमुति कश्यप, श्रीमती सुशीला सहित अनेक गणमान्य नागरिक, विद्यालय परिवार के सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र देवांगन ने विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में माँ वीणावादिनी से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य, ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना के लिए प्रार्थना की गई।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


