नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर दिव्या मिश्रा सख्त, प्रगति नहीं तो रुकेगा वेतन, आंगनबाड़ियों को कुपोषण मुक्त बनाने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टर दिव्या मिश्रा सख्त, प्रगति नहीं तो रुकेगा वेतन, आंगनबाड़ियों को कुपोषण मुक्त बनाने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालोद, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बालोद ACGN :- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने डोंडीलोहारा विकासखंड मुख्यालय में स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमलों तथा अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी भी उपस्थित रहे।


बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आम नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए योजनाओं की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।


इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्णतः कुपोषण मुक्त बनाने के लिए मिशन मोड में कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने मैदानी अमले को नियमित निगरानी, बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा पोषण संबंधी गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए।


बैठक में आगामी वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


बैठक के पश्चात कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने विकासखंड मुख्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिकारियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now