नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सिटी कोतवाली पुलिस का फरार वारंटियों पर शिकंजा, विशेष अभियान में 10 वारंट तामील – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सिटी कोतवाली पुलिस का फरार वारंटियों पर शिकंजा, विशेष अभियान में 10 वारंट तामील

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

02 स्थायी और 08 गिरफ्तारी वारंट तामील, लंबे समय से फरार वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में किया गया पेश

बिलासपुर ACGN:- बिलासपुर जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिटी कोतवाली पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के तहत पुलिस ने 02 स्थायी वारंट एवं 08 गिरफ्तारी वारंट सफलतापूर्वक तामील करते हुए सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लंबे समय से फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
दिनांक 16 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए दो स्थायी वारंटियों तथा आठ गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार तामील किए गए स्थायी वारंटों में राजा यादव एवं छाया बाई समुद्रे शामिल हैं। वहीं गिरफ्तारी वारंट के तहत विक्की उर्फ विवेक सारथी, लक्की यादव, जितेन्द्र उर्फ जीतू अहिरवार, रिंकु ठाकुर, सेफूल हक उर्फ सैफ खान, अमन यादव, ज्वाला वस्त्रकार तथा लक्की उर्फ लेकेश्वर यादव को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियान के दौरान छह अन्य वारंटियों की भी तलाश की। जांच में पता चला कि वे वर्तमान में विभिन्न जेलों में निरुद्ध हैं, जिसके कारण उनके संबंध में गिरफ्तारी वारंट अदम तामील किए गए।
सिटी कोतवाली पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों और वारंटियों के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इसका उद्देश्य न्यायालय से जारी वारंटों का समयबद्ध तामील सुनिश्चित करना, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना तथा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now