भारी बारिश के बीच बिलासपुर पुलिस की अपील, जलभराव वाले मार्गों से बचें, रपटों को पार न करें
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
लगातार बारिश से कई सड़कों पर जलभराव, नागरिकों से सुरक्षित मार्गों का उपयोग करने और सावधानी बरतने की अपील
बिलासपुर ACGN:- जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। इसे देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की है।
पुलिस ने कहा है कि जिन सड़कों पर जलभराव हो गया है, वहां आवागमन से बचें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अपेक्षाकृत ऊंचे एवं सुरक्षित मार्गों का उपयोग करें, ताकि पानी भरने के कारण आवागमन बाधित न हो और किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

पुलिस ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि नदी-नालों पर बने रपटों, पुलियों तथा निम्न स्तर की क्रॉसिंग, जिनके ऊपर से पानी बह रहा हो, उन्हें किसी भी स्थिति में पार करने का प्रयास न करें। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है।
बिलासपुर पुलिस के अनुसार श्रीकांत वर्मा मार्ग, महाराणा प्रताप चौक से एसबीआर कॉलेज लेन, गौरव पथ, ईदगाह चौक मार्ग, मस्तूरी मार्ग, भारती नगर मार्ग, मुंगेली नाका मार्ग तथा सरकंडा मार्ग सहित कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इन मार्गों पर जब तक पानी का स्तर कम नहीं हो जाता, तब तक नागरिकों से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की गई है।
पुलिस ने लोगों से मौसम और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देने का आग्रह किया है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


